फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फन गेम्स के साथ भारतीय भाषा समर कैंप शुरू

Tue, 03 Jun 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22सीहा स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप के उद्घाटन तथा फन गेम्स का दृश्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हिमालय सदन की ओर से भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ फन गेम्स के साथ हुआ। गर्मी की छुट्टी से पहले अंतिम कार्य दिवस को फन डे मनाया गया।
समर कैंप के पहले दिन विभिन्न भाषाओं में ग्रीटिंग बनाए गए। इसके साथ अल्फाबेट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने अध्यक्षता की। स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान नरेश कुमार और वर्तमान प्रधान नरबीर विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन


हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने संचालन किया। कैंप में अध्यापिका मंजू शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

फन गेम्स में थ्री लेग रेस, नींबू चम्मच रेस, मटकी रेस और रस्साकसी में चारों सदन के बीच में बेहद रोचक मुकाबले हुए। वरिष्ठ प्राध्यापक सतपाल सिंह की देखरेख में छबील लगाई गई।
विज्ञापन

विद्यालय के महिला स्टाफ के संयोजन में बालिका मंच के आयोजन के साथ फन डे का समापन हुआ। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भाषाई नवाचार पर केंद्रित भारतीय भाषा साप्ताहिक समर कैंप में प्रतिदिन नवाचारी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें