फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारत ऋषि-मुनियों, तपस्वियों और वीरों की भूमि

Sun, 14 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। गांव कनूका स्थित गौरक्षा सेवा धाम गौशाला में द्वितीय गौ भक्त मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूरन यादव वाइस चेयरमैन हरियाणा गौ सेवा आयोग हरियाणा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम दयाराम आर्य द्वारा गौशाला प्रांगण में वैदिक विधि द्वारा यज्ञ हवन, गौ माता की पूजा व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। गौशाला के संचालक विजयपाल योगी ने बताया कि कार्यक्रम में आए अतिथियों का गौशाला कमेटी ने पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सभी गौ भक्त दानवीरों ने गौ सेवा के लिए चारा एवं नगद धनराशि के रूप में सहयोग किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि भारत देश ऋषि-मुनियों, तपस्वियों और वीरों की भूमि है। प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म के लोग गोमाता की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझते हैं। वर्तमान में भी लोगों को गोमाता की सेवा करनी चाहिए। पूर्ण यादव ने गौशाला की साफ-सफाई व गौमाता के उत्तम रखरखाव की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डीआर यादव रेवाड़ी, सत्यप्रकाश सांतो, सुभाष सरपंच धमलावास, नरेश सरपंच ढाणी भांडोर, विक्रम सरपंच बधराना, कप्तान सिंह ठेकेदार, डॉ. रणबीर, डीगपाल शर्मा कोटकासिम, परमार्थ फाउंडेशन कमालापुर की पूरी टीम, गौसेवा संगठन बावल की पूरी टीम, रॉयल इंटरप्राइजेज गौरक्षक की टीम व सरपंच जयवीर योगी, सूरत सिंह कन्हावास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें