गांव नैनसुखपुरा में अयोध्या से आए हुए पीले अक्षत गांव में निमंत्रण के तौर पर वितरित करते हुए। स
रेवाड़ी। मकर संक्रांति के पावन त्यौहार के उपलक्ष में गांव नैनसुखपुरा में बाबा गोपाल दास आश्रम के महंत मगन दास के आदेश अनुसार अयोध्या से आए हुए पीले अक्षत को गांव के हर घर में निमंत्रण के तौर पर पहुंचाया गया।
महंत मगन दास ने बताया कि श्री रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को गांव के मंदिर में सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा। महंत मगन दास ने सभी ग्रामीणों को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर में दिए जलाकर भगवान राम की पूजा अर्चना करने की अपील की। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव ब्लॉक समिति मेंबर, राकेश, भरतराम, नवीन, ओमकार ,रविंद्र ,संदीप, कृष्ण, समीर, अश्वनी ,यश, रवीश, कशिश, नितिन, गोलू आदि मौजूद रहे।