फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत साधु-संतों और ऋषि-मुनियों की भूमि : विधायक

विज्ञापन
भंडारे का शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
रेवाड़ी। धानक धर्मशाला मंदिर बगीची में बाबा बालक नाथ जी की 53वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने साधु-संतों को भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि भारत साधु-संतों और ऋषि-मुनियों की भूमि है। उनके मार्गदर्शन के कारण ही देश का इतिहास स्वर्णिम रहा है। उन्होंने समाज को नैतिकता, सेवा और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। विधायक ने इस दो दिवसीय आयोजन के लिए समाज के लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें