फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंटर्नशिप सेमिनार में छात्राओं ने प्रस्तुत किए सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनुभव

विज्ञापन
इंटर्नशिप सेमिनार में भाग लेती छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्राओं को व्यावसायिक कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के उद्देश्य से कोसली महिला महाविद्यालय में आयोजित इंटर्नशिप सेमिनार में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। छात्राओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) में की गई इंटर्नशिप के दौरान सीखी बातों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति धनखड़ ने बताया कि छात्राओं ने छुट्टियों के दौरान विभिन्न संस्थानों के कार्यों में भाग लिया और डॉक्यूमेंटेशन, जनसेवा, पोषण, उपभोक्ता व्यवहार और न्यायिक प्रक्रिया जैसे विषयों पर अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास और रोजगार मूलक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कॉमर्स विभाग की छात्राओं ने प्रेरणा एनजीओ के माध्यम से उपभोक्ताओं के शॉपिंग पैटर्न का अध्ययन कर उसके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की। वहीं कुछ छात्राओं ने न्यायिक प्रक्रिया और डॉक्यूमेंटेशन की जानकारी हासिल कर उसे रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी ने कोसली आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण और टीकाकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए कहा कि ये केंद्र ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। शिवानी ने वहां के दस्तावेजीकरण कार्यों में भी सहयोग किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के प्रवक्ता श्री प्रवीण यादव ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयसिंह के निर्देशन में आयोजित इस सेमिनार में कला और कॉमर्स विभाग के व्याख्याताओं दीपा, वर्षा, रजनी, मोतीलाल और कविता की सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें