फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएलपी कॉलेज में प्रतिभा खोज के पहले चरण में विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के किशनलाल पब्लिक कॉलेज (केएलपी) में शनिवार को युवा समारोह के लिए प्रथम चरण का प्रतिभा खोज (टैलेंट हंट) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रेमलता जैन सभागार में प्राचार्य डॉ. अभय सिंह द्वारा सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में एकल नृत्य, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक और संगीत विधा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। नृत्य विधा की प्रभारी गायत्री यादव और संगीत विधा के प्रभारी महेंद्र सांभरिया के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतिभा खोज (टैलेंट हंट) में रंजीत, मोहित, नीरू, प्रिया, कोमल, ललित भगत सिंह, गार्गी, राधा, ईशा, श्वेता, संजना, प्रताप, धीरज, यतिन आदि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही युवा समारोह में प्रतिभागिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

युवा समारोह के कंटिंजेंट इंचार्ज डॉ. अनुराधा दीपक व डॉ. अनिल यादव ने बताया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले युवा-समारोह में नृत्य, संगीत, ललित-कला, थियेटर, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन पर आधारित कुल 45 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इसके निमित्त केएलपी कॉलेज में शनिवार को प्रथम चरण की प्रतिभा-खोज का आयोजन हुआ। लिटरेरी, ललित-कला व प्रश्नोत्तरी-विधा के लिए आगामी 31 अक्तूबर को दूसरे चरण की प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. पारुल मित्तल, शिक्षा, डॉ. संगीता यादव, रेखा रानी, डॉ. ममता आदि प्राचार्य सहित गोविंद, विवेक की विशिष्ट भूमिका रही।
प्राचार्य डॉ. अभय सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महती भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों व सभी प्रभारियों को ओवरआल-ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने कहा कि कोरोना-काल के बाद पहली बार आयोजित होने वाले इस युवा समारोह में विद्यार्थी पूरी ऊर्जा व उत्साह से भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल सहित युवा-महोत्सव के लिए प्रतिभागी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन व समन्वय समिति के प्रभारी डॉ. बिंदु अरोड़ा, डॉ. कविता गुप्ता और डॉ. कमलेश सैनी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुशासन समिति के सदस्यों प्रदीप अहलावत, डॉ. सुनील यादव, मीनू घई, डॉ. विकास पोपली, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मनदीप शर्मा, मोनिका कुमारी, डॉ. दिव्या, डॉ. संदीप यादव (बायो-टेक), दिनेश कुमार, हिमांशु, निखिल गुप्ता, सागर, संदीप यादव (भूगोल), अखिलेश शर्मा, मनोज कुमार, विजयवीर, विक्रांत, अ नुभव प्रदीप आदि ने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें