खेल
गोहाना बाईपास : इंडियन मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन जूडो प्रतियोगिता सुबह 10 बजे।
सोनीपत : ऋषिकुल विद्यापीठ में चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन स्विमिंग प्रतियोगिता सुबह 10 बजे।
रक्तदान शिविर
मुरथल अड्डा : पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे।
कथा
नंदवानी नगर : श्री सेवा समिति महावीर दल की ओर से श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव सुबह 11 बजे।
अभिनंदन
शिव नगर : हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण शिवा शिक्षा सदन स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सुबह 11:30 बजे।
सम्मान समारोह
सेक्टर-19 : विश्व कल्याण सरोवर में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह शाम 4 बजे।