संदिग्धों की जांच करती बावल सामुदायिक स्वास्य केंद्र की रेपिड एक्शन टीम।
- फोटो : Rewari
बावल। बावल क्षेत्र के गांव भगवानपुर में 20 बाहरी लोगों के पहुंचने की शिकायत के बाद बावल सामुदायिक केंद्र की चिकित्सकों की रैपिड एक्शन टीम ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामनिवास की अगुवाई में गांव पहुंचकर 20 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएचसी के एसएमओ डॉ. इंद्रजीत का कहना है कि स्क्रीनिंग में सभी लोग ठीक पाए गए हैं।
डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि टीम को शनिवार रात 11.45 बजे उपायुक्त कार्यालय से गांव भगवानपुर में 20 के करीब संदिग्ध शरणार्थियों कि सूचना मिली थी। बाहरी लोगों के आने क ी सूचना झूठी है, यह परिवार 6-7 साल से गांव में ही रहता है। रैपिड एक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस कि मदद से 20 लोगों की मेडिकल जांच की गई। मेडिकल जांच में सभी सही पाए गए।
बावल सीएचसी में 8 लोगों की मेडिकल टीम तैनात
एसएमओ डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि बावल क्षेत्र में कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रैपिड एक्शन टीम 24 घंटे तैयार रहती है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामनिवास के नेतृत्व में 8 सदस्यों की रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है। यह टीम 24 घंटे कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच कर सकेगी।