फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बलिदानों के सम्मान में पुलिस ने चलाया पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
फोटो : 10सफाई करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बलिदान पुलिसकर्मियों के सम्मान में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर थाना प्रभारियों सहित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर बलिदानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनकी वीरता को नमन किया। सभी ने शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ करते हुए बलिदानों के आदर्शों पर चलेंगे।
अभियान के दौरान जिला पुलिस लाउन परिसर, थाना, चौकी और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया और पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि बलिदान हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनकी वीरता और बलिदान हमें सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि यह एक सतत प्रयास है जिसे सभी पुलिसकर्मियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छता से न केवल हमारे कार्यस्थल का वातावरण सुधरता है बल्कि मन में भी अनुशासन और सकारात्मकता आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें