फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकारी स्कूलों में 16 से सुबह साढ़े नौ से 3 बजे तक होगी पढ़ाई

Thu, 05 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही जिले के सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर 16 नवंबर से सभी सरकारी स्कूल नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे खुलेंगे और साढ़े 3 बजे छुट्टी होगी।
विज्ञापन

डबल शिफ्ट में संचालित स्कूलों के लिए भी अलग समय निर्धारित किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह साढ़े 9 बजे से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगी।
इसके बाद निर्धारित समय के अनुसार कक्षाएं संचालित होंगी और दोपहर साढ़े 3 बजे छुट्टी होगी। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगी, जो शाम 5 बजकर 15 मिनट तक संचालित होगी। विभाग की ओर से दोनों शिफ्ट के बीच विद्यार्थियों के आवागमन और कक्षाओं की व्यवस्था के लिए 10 मिनट का अंतर निर्धारित किया गया है। स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को नई समय-सारिणी के अनुसार प्रार्थना सभा, कक्षा संचालन और छुट्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

अभिभावकों को भी बदलनी होगी दिनचर्या
समय में बदलाव के साथ विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा। खासकर डबल शिफ्ट में संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी निर्धारित शिफ्ट के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। विभागीय निर्देशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 16 नवंबर से नई समय-सारिणी लागू होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी जानकारी दी जाएगी।

वर्जन:
जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 16 नवंबर से नई समय-सारिणी लागू होगी। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी निर्धारित शिफ्ट के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा।-राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें