फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 12वीं में रेवाड़ी ने पूरे हरियाणा में 95.29% के साथ किया टॉप

Tue, 14 May 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। रचित
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीबीएसई ( केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। 12वीं कक्षा में रेवाड़ी ने पूरे हरियाणा में 95.29% के साथ टॉप किया है। 8032 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 7999 बच्चों ने परीक्षा दी और 7622 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस बार लड़कियों का परिणाम लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। लड़कियों ने 97.08 प्रतिशत के साथ बाजी मारी है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 94.2 रहा है। दूसरे नंबर पर 94% के साथ महेंद्रगढ़ जिला आया है। सबसे अंतिम पायदान पर नूंह जिला आया है। नूंह का पास प्रतिशत 72.70 है। फिलहाल रेवाड़ी जिले का परिणाम अच्छा आने की वजह से सीबीएसई बोर्ड के संचालकों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर बिक्रम ने बताया कि रेवाड़ी का परिणाम काफी अच्छा आया है, जोकि काफी खुशी की बात है। इस बार पेपर भी काफी अच्छे ढंग से हुए थे। किसी भी प्रकार का नकल का भी केस सामने नहीं आया था । ऐसे में रेवाड़ी का परिणाम अच्छा आना व्यवस्थाओं को दुरुस्त दर्शाता है।

-


नाम रचित
माता कांता देवी
पितानरेंद्र सिंह
स्कूल नवज्योति पब्लिक स्कूल, पीथड़ावास
प्रतिशत 98 (490 / 500)
गांवराजपुरा
प्रेरणामाता -पिता और अध्यापक
सीए बनना चाहता है रचित :

रचित ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर 12वीं में 98 प्रतिशत अंक लाया है। परिणाम आने के बाद खुशी के घर में काफी उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि वह भविष्य में सीए बनना चाहते हैं। इस सफलता का श्रेय वह अपने माता -पिता व अध्यापक को देना चाहते हैं।
विज्ञापन





नाम अंशु
परिणाम : 93% (461/500)
गांव ऊंचा
माता पूनम देवी
पितासुरेंद्र
स्कूल आस्था पब्लिक विद्यालय
प्रेरणा माता -पिता और अध्यापक
अंशु का सिविल सर्विस में जाने का है सपना

अंशु ने 93 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार का मान बढ़ाया है। परिणाम आने के बाद घर में काफी खुशी का माहौल रहा। उनका कहना है कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। भविष्य में उनका सपना सिविल सर्विस में जाने का है। अंशु का कहना है की फोकस करके कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें