संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी। ऑटो की टक्कर से बाइक चालक की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। विकास नगर निवासी चारुल भिवाड़ी कंपनी में कार्य करता था। वह बाइक पर कंपनी जाते समय 9 मई को ऑटो की टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे ट्रॉमा सेंटर से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान चारुल की मौत हो गई। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर केस दर्ज करने के बाद ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी।