कार्यक्रम में एक मंच पर एकत्रित हुए मु्ख्यातिथि व संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा की जिला इकाई की ओर से शहर के एक निजी प्रतिष्ठान में भगवान धन्वन्तरि पूजन और दिवाली उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश शर्मा ने की। डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी में आयुर्वेद का महत्व बढ़ रहा है। क्योंकि आयुर्वेद पद्धति के बारे हर व्यक्ति को इस बात की जानकारी है कि गंभीर से गंभीर बीमारी का उपचार संभव है। अब दूर नहीं जब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों के लोग भी आयुर्वेद से भारत में इलाज करवाने आएंगे। इससे देश का नाम विश्व में चमकेगा।
इस अवसर पर नीमा सचिव डॉ. शिव कुमार, सहसचिव डॉ. मनीष शर्मा, खजांची डॉ. सुदर्शन अरोड़ा, कार्यकारी सदस्य डॉ. राजपाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. यादवेंद्र, डॉ. नंद किशोर, डॉ. सुमित यादव, डॉ. हेम यादव, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. तेज ,डॉ. अंजू अरोड़ा, डॉ. संगीता शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।