फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे किनारे अवैध कूड़ा डंपिंग, जलते कचरे से फैला प्रदूषण

Thu, 02 Jul 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहाबी बैराज पुल से पहले और पुल के बाद जयपुर की ओर हाईवे किनारे भारी मात्रा में कूड़ा तथा कंपनियों से निकलने वाला कथित औद्योगिक अपशिष्ट खुले में फेंका जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि राहगीरों और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग से उठते धुएं ने आसपास के क्षेत्र को प्रदूषित कर दिया। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय कुछ वाहन चोरी-छिपे यहां कूड़ा और औद्योगिक अपशिष्ट डालकर चले जाते हैं।
इस अवैध डंपिंग के कारण यह स्थान धीरे-धीरे अवैध कूड़ा निस्तारण स्थल में बदलता जा रहा है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

साथ ही संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाए तथा क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
स्थानीय निवासी एडवोकेट दयाकिशन, विनय यादव, राहुल खोला, हरीश, सुरेश और बिट्टू ने कहा कि हाईवे किनारे लगातार हो रही अवैध डंपिंग पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संयुक्त अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा हाईवे को अवैध कूड़ा डंपिंग से मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें