अधारूहेड़ा के सेक्टर 6 थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेश्वरी सेक्टर 6 धारूहेड़ा निवासी सचिन उर्फ मोटा के रूप में हुई।
जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को गश्त के समय सूचना मिली थी कि भिवाड़ी मोड़ पर एक युवक अवैध हथियार लिए हुए खड़ा है। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा मे आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।