फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में आईजीयू के कुलपति सम्मानित

Wed, 20 Nov 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। सम्मानित होन पर खुशी जाहिर करते प्रोफेसर जयप्रकाश यादव। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव को एसोसिएशन ऑफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस का आयोजन 14 से 17 नवंबर को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हुआ था। कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव को यह सम्मान उनके उच्च कोटि के शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन का विषय मानव कल्याण के लिए सूक्ष्म जीव था। आयोजन में भारत और विदेशों से 750 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील आदि 35 देशों के 55 वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल थे। प्रोफेसर यादव कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि भी रहे। जयप्रकाश यादव शोध कार्य एवं साइटेशन स्कोर के आधार पर पिछले 4 वर्षों से लगातार विश्व के शीर्ष 2फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें