फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू की अंतर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल आज

Tue, 20 Oct 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के तहत बुधवार को शूटिंग चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रेवाड़ी स्थित कैनरी शूटिंग रेंज में सुबह 10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद 23 अक्तूबर को अटेली स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजीक की पुरुष एवं महिला वर्ग की चैंपियनशिप और चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि अक्तूबर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया गया है।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

सहायक खेल निदेशक देवेंद्र ढाका ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र साथ लाना अनिवार्य है। प्रत्येक टीम के साथ संबंधित कॉलेज के प्रबंधक या इंचार्ज का उपस्थित रहना भी जरूरी होगा।
चयन ट्रायल के लिए प्रति प्रतिभागी 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर अपनी टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

खेलों से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं, कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें