फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू ने यूजी परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने मई-जून में आयोजित विभिन्न स्नातक (यूजी) सम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। कुल 73,054 विद्यार्थियों के नियमित, री-अपीयर और मर्सी चांस परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बीटेक, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के कई सेमेस्टर के परिणाम समयबद्ध तरीके से जारी किए गए हैं। परीक्षाएं अभी जारी होने के बाद भी परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को राहत दी गई है।
विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है और इच्छुक विद्यार्थी 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में समय पर परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

एलएलबी और बीफार्मेसी के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, जिन पर तेजी से कार्य चल रहा है और उन्हें जल्द ही जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें