रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ की ओर से 5157वां माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस सभा अध्यक्ष हरी किशन लड्ढा की अध्यक्षता में माडल टाउन स्थित एक निजी रेस्तरां में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सोमाणी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों द्वारा महेश वंदना की गई। मुख्यातिथि अशोक सोमाणी ने कार्यक्रम में समाज को उत्पत्ति दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुए समाज की चहुं ओर हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला तथा महासभा द्वारा संचालित समाजोन्मुखी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि समाजहित किए जाने वाले कार्य सकारात्मक सोच के साथ किए जाए तो उनके परिणाम भी सकारात्मक ही आते है। सभा अध्यक्ष हरीकिशन लड्ढा द्वारा सम्पूर्ण समाज को एकजुटता का सन्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि महासभा द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुचाया जाये। मंच संचालन प्रदेश सभा में सह सचिव संदीप राठी द्वारा किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती बबिता राठी के सहयोग से बच्चो व महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिला युवा संगठन अध्यक्ष अंशुल भुराडिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किये।
मंजू भुराड़िया द्वारा माहेश्वरी समाज उत्पत्ति स्थल लोहार्गल धाम (सीकर) के महत्त्व के बारे में बताया एवं उस स्थल की सपरिवार यात्रा का आव्हान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाज बंधू, महेश भुराड़िया, परिवर्तन सोमाणी, राजेन्द्र झंवर, मनोज बाहेती, राजकिशोर लड्ढा, धनेश मुछाल, विवेक तोषनीवाल, संजय परवाल, विनोद लड्ढा, पंकज भुराड़िया,सुनील परवाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।