रेवाड़ी। भाखड़ा बांध से पानी कम मिलने के कारण नहरी पानी में की गई कटौती से पेयजल संकट गहरा गया है। फिलहाल अभी एक दिन छोड़ कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। अगर सात दिन बाद पानी नहीं छोड़ा गया गया तो जल संकट और गहरा जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए टीम गठित की है।
जल संकट को देखते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर पानी बर्बाद करने वालों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया था। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभी टैंकों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन
पहले जब नहर में पानी आता था तो 16 दिन नियमित पानी की आपूर्ति की जाती थी। अब जब पानी का शेड्यूल 8 दिनों का कर दिया गया है तो विभाग संकट में पड़ गया है। इसे देखते हुए अब एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। अगर पानी की सप्लाई पीछे से नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट गहरा सकता है। सिंचाई विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पानी की किल्लत से बचने के लिए विचार कर रहे हैं।
शहर में हो रही पानी की राशनिंग : पंजाब सरकार ने भाखड़ा नहर से हरियाणा को मिलने वाले पानी में कटौती की है जिसका असर रेवाड़ी पर पड़ा है। नहर में जो पानी 16 दिन के लिए आता था, अब वह अपनी 7 से 8 दिन के लिए ही आएगा। ऐसे में अब शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। इससे पहले जब नहर में पानी आता था तो 16 दिन तक नियमित पानी की सप्लाई होती थी, मगर अब ऐसा नहीं होगा। शहर में राशनिंग सिस्टम चलता है। पहले 24 दिन नहर बंद होती थी, हालात यही रहे तो 30 दिन तक होगी।