फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अधिकारियों की मनमानी नहीं रोकी गई तो प्रदर्शन रहेगा जारी

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिटी सब यूनिट के प्रांगण में एचएसईबी वर्कर यूनियन द्वारा 2 घंटे की गेट मीटिंग की गई। इसकी अध्यक्षता सिटी-1 सब यूनिट प्रधान लाइनमैन मनोज कुमार ने की। इसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मनोज कुमार ने बताया कि यह गेट मीटिंग सब अर्बन, सब डिविज़न रेवाड़ी के उपमंडल अधिकारी द्वारा किये जा रहे कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ की जा रही है। उपमंडल अधिकारी के द्वारा उपरी अधिकारियों से मिलकर कर्मचारियों के गलत तरह से तबादले और उन्हें गलत पत्राचार के माध्यम से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मनोज कुमार ने कहा कि अगर यह मनमानी अधिकारियों द्वारा नहीं रोकी गई तो यह प्रदर्शन आगे और बढ़ेगा और इसकी सारी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। इस मीटिंग में विशेष रूप से मंजीत कुमार सीए, नरेंद्र सिंह, विजय कुमार, पंकज भारद्वाज, मनोज कुमार, विनोद कुमार, जय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें