फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. दिनेश अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व योगेश भारद्वाज प्रदेश सह मंत्री बने

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली स्थित बुराड़ी मैदान में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय अधिवेशन के अंदर रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। जिला से 10 कार्यकर्ता इस राष्ट्रीय अधिवेशन के अंदर मौजूद रहे। इस राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वह भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। साथ ही विद्यार्थी परिषद का एक ऑर्गेनिक प्रोडक्ट हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा में जिले से डॉ. दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। दिनेश शर्मा अभाविप से 2018 से संपर्क में है व वर्तमान में किशनलाल पब्लिक महाविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर है। पूर्व में वह जिला प्रमुख व विभाग प्रमुख आदि दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए प्रांत अधिवेशन के अंदर रेवाड़ी के गांव मंगलेश्वर में रहने वाले योगेश भारद्वाज को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा का प्रदेश सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। योगेश राजकीय महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष, जिला मीडिया संयोजक, जिला कार्यालय मंत्री व सेवार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक प्रांत खेल संयोजक व 1 वर्ष प्रदेश सह मंत्री आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। वे राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी से ग्रेजुएशन की है, वह वर्तमान में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। वे 2018 से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इनके अलावा रेवाड़ी जिले से तीन प्रांत कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी हुई जिनमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से खुशी यादव, किशन लाल पब्लिक महाविद्यालय से इशिता व युधिष्ठर को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का नवीन दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें