फोटो: 22रेवाड़ी। ग्रामीणों को संबोधित करते कोसली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जगदी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव ने गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कोसली में आईएमटी स्थापित की जाएगी ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। कहा कि 8 अक्तूबर के बाद भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। कहा कि कांग्रेस बिना भेदभाव किए विकास कार्य कराती है। गांवों में जगदीश यादव का स्वागत किया गया और उनको फलों व लड्डुओं से तोला गया। इस मौके पर अतर सिंह सैनी, सोनू हुड्डा, ललित मेहरा, रामफल कोसलिया, किरणपाल, ओपी डाबला, विनोद गोला, ओपी भारद्वाज मौजूद रहे।