फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सजायाफ्ता कैदी अपील फाइल करना चाहे तो दें सूचना

विज्ञापन
फोटो: 28रेवाड़ी। जिला जेल का औचक निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा की ओर से जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया।
विज्ञापन

सीजेएम अमित वर्मा ने जेल अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे और इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भिजवाएं।
इस दौरान उन्होंने जिला जेल का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर की भी जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें