फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को चिह्नित कर करें कार्रवाई : एसपी

Sat, 26 Apr 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने लघु सचिवालय के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि थाने में आनी वाली प्रत्येक शिकायत का इंद्राज कर शिकायतकर्ता को उसकी रसीद दें और उस पर तुरंत कार्रवाई करें। नशे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाएं। शिकायत लेकर आने वालों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए। अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय-समय पर थाना एवं क्राइम यूनिट प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी अपराध के घटित होने पर तत्काल कार्रवाई करें ताकि कोई घटना बड़ा मुद्दा ना बन पाए। अपराध और अपराधियों खिलाफ शिकंजा कसने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा करें। उन्होंने एसएचओ ट्रैफिक को निर्देश दिए कि वह ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें