फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस के माता-पिता से लूट करने वाला पकड़ा

Thu, 28 May 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई धर्मबीर ने बतया कि पकड़ा गया आरोपी मेवात जिले का रहने वाला मुबारिक है। पूर्व में हुए घटनाक्रम के अनुसार राजस्थान के सीकर जिला निवासी आईएएस गौरव गोयल के पिता रमेशचंद पत्नी रंजना के साथ दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी उनकी कार एनएच-8 स्थित ओढ़ी पुल के पास ही पहुंची थी कि एक कार उनकी कार के आगे आ गई। कार रुकने के बाद उसमें कुछ बदमाश उतरे वे चालक जगदीश की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर कार में बैठ गए। आरोपी असलहों के बल पर कार राजस्थान ले गए।

जहां गोयल दंपति से सोने के जेवरात समेत 15 हजार की नकदी लूट ली। घटना के बाद चालक जगदीश ने आरोपियों के खिलाफ डकैती की धारा में बावल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, उपयोग किए वाहन, हथियार व लूटे गए माल की बरामदगी के लिए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



30 अप्रैल को धारूहेड़ा में लूटा था शराब का ठेका
आईएएस के माता-पिता के साथ लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद 30 अप्रैल की रात को ही उक्त आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारूहेड़ा-भिवाड़ी मोड़ पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैनों के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए तथा शराब व नकदी लूट कर फरार हो गए थे।

आरोपी शराब के ठेके पर पिछले से गेट से अंदर घुस गए थे तथा हथियार के बल पर शराब व नकदी लूट कर फरार हो गए थे। आरोपी मेवात के  कुख्यात गिरोह से जुडे हुए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों सहित अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें