फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी इच्छा है रेवाड़ी में आईएमटी बने, 9 साल बाद बार में बुलाने की खुशी : मंत्री नरबीर बोले

विज्ञापन
रेवाड़ी बार एसोसिएशन में पहुंचने पर मंत्री राव नरबीर सिंह का स्वागत करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के वाणिज्य उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी बार एसोसिएशन की ओर से कोर्ट परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे। इस दौरान मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि रेवाड़ी मेरा अपना जिला है, आज इन्होंने करीब 9 साल बाद बार में बुलाया है। यहां आने की बहुत खुशी है।
विज्ञापन

मेरी दिल की इच्छा है दक्षिणी हरियाणा विशेषकर रेवाड़ी में आईएमटी बने, जल्द एमडी दौरा करेंगे। उसके बाद एक माह के लिए पोर्टल खोला जाएगा। नगर परिषद चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राव नरबीर ने कहा कि पार्टी ने प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
संगठन के तौर पर पार्टी चुनाव में जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे निभाएंगे। यह संगठन का काम है और पार्टी संगठन काम कर रहा है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर जब कर्मचारियों की नाराजगी पर पूछा गया तो राव नरबीर ने कहा कि ऐसा कोई इश्यू नहीं है। समय-समय पर सरकार कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करती रही है और आगे भी करती रहेगी। जहां तक हड़ताल का सवाल है तो प्रजातंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है।
विज्ञापन

दीवाली पर पटाखों से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने पटाखों पर बैन लगाया हुआ है। केवल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति मिलती है। सरकार तो ग्रीन पटाखों पर भी बैन लगा दे पर त्योहार पर करोड़ों लोग पटाखे जलाते हैं। सरकार कितनों के चालान करेगी।
आगे कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार अपना काम कर रही है। लोगों के सहयोग के बिना सरकार अकेले सफल नहीं हो सकती। इसके लिए आम लोगों को भी आगे आना होगा।

-
25 लाख व सीएसआर के तहत संगठन को अनुदान दिलवाने का आश्वासन

बार एसोसिएशन की मांग पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने 25 लाख का अनुदान और नियमानुसार सीएसआर के तहत संगठन को अनुदान दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक उद्योग मंत्री होने के नाते उनका लगातार प्रयास है कि हरियाणा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नए औद्योगिक सेक्टर विकसित हों। इसी उद्देश्य से उन्होंने रेवाड़ी में एक आईएमटी को मंजूरी दिलवाई है। कहा कि एचएसआईडीसी के एमडी जल्दी ही प्रस्तावित आईएमटी की भूमि के लिए किसानों के साथ एक मीटिंग करेंगे जिससे पर्याप्त जमीन इस परियोजना के लिए मिल सके। रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने यह विश्वास दिलाया कि सभी अधिवक्ता प्रदूषण नियंत्रण में अपना सहयोग देंगे और फरवरी से अगस्त के बीच तीन हजार से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे।
-
विश्रामगृह व कैंटीन बनवाने के लिए जमीन ली
मंत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए शहर के एचएसवीपी सेक्टर में सैनिक विश्रामगृह व कैंटीन बनवाने के लिए जमीन ली गई है। इस भवन के बनने से पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक परिवारों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वधवा, एसीजेएम जोगेंद्री सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत यादव, सचिव ब्रह्म यादव, हरिंद्र यादव, जिला पार्षद धर्मेंद्र खटाना, महेश फौजी, भवनीश यादव, पार्षद रोहन आदि मौजूद रहे।

रेवाड़ी बार एसोसिएशन में पहुंचने पर मंत्री राव नरबीर सिंह का स्वागत करते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें