संवाद न्यूज एजंेसी
रेवाड़ी। गांव रामपुरी निवासी मधु कुमारी ने सीएसआईआर नेट जेआरएफ की परीक्षा में ऑल इंडिया 184वीं रैंक हासिल की है। उनका विषय भौतिक विज्ञान है। मधु कुमारी ने बताया कि उन्होंने बीए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और एमए जबलपुर विश्वविद्यालय से की है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ससुर घड़सीराम, सुरेंद्र नंबरदार, पति संदीप यादव और गुरुजनों को दिया है। मधु ने बताया कि तैयारी करने के लिए उन्होंने हमेशा अपने आप पर विश्वास रखा और पूरी लगन से तैयारी की। इसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने बेहतर रैंक हासिल की है।