फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में ससुराल व मायका पक्ष में जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गोल चक्कर पर मंगलवार की देर रात पति-पत्नी के विवाद के बाद ससुराल व मायका पक्ष के लोगों में जम कर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों ही पक्षों के लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंचा। ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों के उपचार के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला बास सिताबराय निवासी युवती की शादी शहर के गोल चक्कर निवासी युवक के साथ हुई है। मंगलवार की रात को पति-पत्नी का झगड़ा हो गया। आरोप है युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई करने से खफा महिला के मायका पक्ष के लोग भी गोल चक्कर पहुंच गए तथा विवाद बढ़ कर मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को देर रात यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एक महिला को ज्यादा चोटें होने के कारण अन्यत्र रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी रही। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें