फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनाकर जमीन बेचने की कोशिश का आरोप, पति पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा।
विज्ञापन

नंदरामपुर बास रोड निवासी डॉ. राज सैनी (70) ने पति प्रकाश सैनी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में एफआईआर दर्ज करवाई है। डॉ. राज सैनी ने आरोप लगाया है कि प्रकाश सैनी ने फर्जी कृषि प्रॉपर्टी आईडी नंबर बनवाकर विवादित संपत्ति बेचने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति कुल मिलाकर 23 कनाल 18 मरला में से 4 कनाल हिस्सा है। इस पर पहले से ही पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से स्टे ऑर्डर जारी है। शिकायत में कहा गया है कि इस संपत्ति की आईडी पहले से मौजूद है और नगर पालिका धारूहेड़ा ने भी उप-तहसील को यह जानकारी भेजी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद मिलीभगत कर फर्जी आईडी बनवाई गई। इसमें जानबूझकर भूमि को कृषि भूमि दिखाया गया और कोर्ट केस कॉलम खाली रखा गया ताकि अवैध बिक्री की जा सके।
26 साल से कोर्ट में चल रहा केस
डॉ. राज सैनी ने कहा कि फर्जी आईडी के आधार पर सेल डीड तैयार की गई और पिछले एक साल से संपत्ति पर कब्जा कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्हें और उनके बेटे को बार-बार धमकियां दी जा रही हैं कि जमीन खाली करें। महिला खुद का अस्पताल चलाती हैं। 26 साल से संपत्ति का विवाद कोर्ट में चल रहा है। पति जमींदार है। महिला 26 साल से पति से अलग रहती हैं।
विज्ञापन

मामला 2 बार ग्रीवेंस कमेटी में आ चुका
बता दें कि ये मामला 2 बार ग्रीवेंस कमेटी में भी आ चुका है। इसके बाद जमीन की फर्जी तरीके से बनाई गई प्रॉपर्टी आईडी को रद्द कर दिया गया था। फरवरी की मीटिंग में धारूेहड़ा नपा सचिव ने नकली प्रॉपर्टी आईडी बनने पर मंत्री विपुल गोयल को बताया था कि इसमें हमारा कोई रोल नहीं है। पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति ऐसा कर सकता है। मंत्री ने डीएमसी को जांच के आदेश दिए थे। मार्च की मीटिंग में पत्नी की शिकायत पर मंत्री ने कहा था कि आपकी शिकायत पर हमने आईडी रद्द कर दी है। अपना घरेलू विवाद आपस में बैठकर निपटाओ। अब जाकर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कश्मीर, प्रभारी, थाना धारूहेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें