फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पति पर लगाया मारपीट करने व जहर देने का आरोप

Sun, 02 Mar 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला बुध विहार में एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट करने, जबरदस्ती कागजातों पर साइन कराने व जहर देने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसका उसके पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। महिला का आरोप है कि बीती रात उसका पति उसके घर पर आया और मारपीट करने लगा। उसने उससे घर उसके नाम करने का दबाव बनाया और धमकी देते हुए उससे कागजातों पर साइन करवा लिया। तत्पश्चात, वह उसे धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे मारना चाहता है और कुछ दिन पूर्व उसे मारने के लिए जहर भी दिया था। गनीमत यह रही कि वह बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें