फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईवे पर जाम और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी से मांगी रिपोर्ट

Tue, 15 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एनएच-48 पर लगा जाम। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर भारी वाहनों, ओवरलोड ट्रकों, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और पीक आवर्स में जाम लगने का मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शिकायत भेजकर धारूहेड़ा क्षेत्र में भारी एवं ओवरलोड वाहनों की आवाजाही, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और यातायात नियमों की अनदेखी से आए दिन जाम लगने का मुद्दा उठाया गया था। इसमें सुबह-शाम पीक आवर्स में स्थिति अधिक खराब होने की बात कही गई थी।
शिकायत के अनुसार जाम के कारण एंबुलेंस, स्कूल बसों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है। साथ ही रॉन्ग साइड और भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग के सदस्य दीप भाटिया की पीठ ने रेवाड़ी एसपी से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में ओवरलोडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और जाम रोकने के लिए अब तक की गई कार्रवाई और आगे की व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश हैं।
मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को गुरुग्राम स्थित नए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बने कैंप कोर्ट में होगी। आयोग की कार्रवाई के बाद एनएच-48 की यातायात व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही पर भी नजर रहेगी।

एनएच-48 पर लगा जाम। स्रोत : स्थानीय नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें