फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में बदमाशों ने फिर की फायरिंग

Thu, 30 Oct 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ झोटा के मोहल्ले में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिर से कई राउंड फायरिंग की। हैरत की बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में ही बेखौफ बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जेल में बंद झोटा के घर पर हुए हमले के बाद से पुलिस के चार जवान उसके घर पर तैनात हैं। फायरिंग की घटना से संघी का बास मोहल्ले के लोग दहशत में है।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन से राजकुमार उर्फ झोटा, रवि उर्फ आलू (मृतक), संदीप सोनी और पवन पंजी जैसे हिस्ट्रीशीटरों के मोहल्ले में रहने वाले लोगों के चेहरों पर डर साफ दिखाई दे रहा है।

संघी का बास मोहल्ले में राजकुमार उर्फ झोटा के घर पुलिस के चार जवान तैनात हैं। इसके बावजूद मंगलवार देर रात करीब 11 बजे बदमाशों ने झोटा के पड़ोस में स्थित एक मकान पर दो राउंड फायर किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग करने वाले तीन बदमाश एक लाल पल्सर पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गए और हमलावर फायरिंग करने के बाद तेजी से गली से निकल गए। वहीं कुछ दूरी पर रमन इनवर्टर बैट्रीज के पास पहुंचे और वहां बंद दुकान के आगे बैठे युवकों को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। एक युवक को निशाना बनाते हुए गोली चलाई गई थी, लेकिन उसके झुकने पर जान बच गई। सूचना पर पहुंची सीआईए व शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए और लोगों से बयान लिए।

सोमवार रात फायरिंग करने वालों की तलाश
झोटा के मोहल्ले में मंगलवार रात हमला करने वालों के अलावा पुलिस सोमवार रात आजाद नगर स्थित पवन पंजी के घर कथित रूप से कई राउंड फायर करने वालों की तलाश में भी जुटी है। हालांकि पुलिस अभी तक घटना को लेकर संदेह जता रही है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर पवन पंजी के घर सोमवार रात फायरिंग हुई है तो वह झोटा के साथियों ने दोपहर की घटना के जवाब में की है।

पुलिस के सामने दोहरी चुनौती
कुछ महीने से चैन की सांस ले रही जिला पुलिस के लिए अब चुनौती यह है कि उसे तीन फायरिंग की घटनाओं के सभी हमलावरों को भी पकड़ना है और लगातार शहर में फैल रही दहशत को भी रोकना है। ऐसे में दोहरी चुनौती का सामना करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें