फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक नवंबर से होगी मकानों की गणना

Thu, 30 Oct 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा में जनगणना का कार्य एक मार्च 2027 से शुरू होना है, लेकिन घरों की गिनती का काम हरियाणा दिवस यानी एक नवंबर से शुरू हो जाएगा। एक से सात नवंबर तक लोग स्व-गणना के तहत ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से अपने घर की जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें 10 से 30 नवंबर तक फील्ड में जाकर घरों की गिनती करेंगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि घरों के सूचीकरण और आवास की गणना के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से निरीक्षकों एवं गणकों की नियुक्ति की जाएगी।
सटीक जनगणना के लिए प्रदेश सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है कि 31 दिसंबर के बाद जिला, उपमंडल, तहसील और ब्लाॅक सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा। जनगणना के पहले चरण में घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं की व दूसरे चरण में हर घर में प्रत्येक व्यक्ति का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक विवरण एकत्रित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें