रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार की सुबह तल्ख धूप रही। दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और बारिश हुई जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ था। धूप होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। दोपहर होते होेते अचानक मौसम बदल गया और बादल छा गए। कुछ ही दूर बाद बारिश होने लगी। बारिश के चलते शहर के कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में परेेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 31.0 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम जानकारों का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक जिले में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। उससे गर्मी व उमस से काफी राहत मिल सकेगी। शहर स्थित पार्कों में शाम तक अच्छी खासी भीड़ देखी गई।