रेवाड़ी। कनीना के गांव उन्हाणी में स्कूल बस पलटने से घायल 12 बच्चों को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से तनिष्क, बबीता, पियूष, भूमिका, दिव्या और यशवी को छुट्टी दी गई है। जैसे ही बच्चों की अस्पताल से छुट्टी हुई, अभिभावकों की आंखें भर आईं। बता दें कि स्कूल बस पलटने की वजह से 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रशासन की तरफ से अब स्कूल बसों की चेकिंग की जा रही है। शनिवार को 253 बसों को इंपाउंड किया गया था।