फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली अनाज मंडी में 16 अप्रैल से होगी सरसों की खरीद

Mon, 15 Apr 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कोसली नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल और 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी। सरसों की खरीद गावों के रोस्टर (16 अप्रैल से 20 अप्रैल) के हिसाब से की जाएगी।
विज्ञापन


सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को कवांली, खुशपुरा, मशीत, खुर्शीदनगर, लिसान, 17 अप्रैल को गोठड़ा, फतेहपुरी टप्पा डहिना, रामपुरी, काहड़ी, पहराजवास, 18 अप्रैल को जाटुसाना, रसुलपुर, बिरड़, चांग, ढाणी साल्हावास, निमौठ, हुमांयुपुर, 19 अप्रैल को जमालपुर, मालियाकी, सैदपुर, चांदावास, मोहदीनपुर, गादला, चौकी नं0 2 तथा 20 अप्रैल को बासौता, कुमरौदा, परखोतमपुर, मांडिया खुर्द, खेडा आलमपुर, चौकी न0.1, कन्हौरा, धनीरवास गांव के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनाज मण्डी कोसली में सरसों व गेहूं की आवक अधिक होने के कारण उपायुक्त के निर्देशों अनुसार 15 अप्रैल को अनाज मण्डी कोसली में सरसों की फसल के गेटपास जारी नहीं किए जाएंगे, मंडी में केवल उठान कार्य किया जाएगा ताकी मंडी में आने वाले किसानों को अपनी फसल बिकी में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें