फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर के लिए शहरवासियों ने सौंपा ज्ञापन.

Mon, 05 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
वेंटिलेटर की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के 100 बिस्तर वाले सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर नहीं होने का मामला शहरवासियों ने रविवार को शहरी विकास राज्यमंत्री और जनस्वास्थ्य मंत्री के सामने रखा। इस पर शहरी विकास राज्यमंत्री ने जहां समस्या को शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया वहीं जनस्वास्थ्य मंत्री ने आठ सितंबर को चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में सीएम के सामने यह मुद्दा उठाने की बात कही। अमर उजाला की ओर से जिले को वेंटिलेटर देने की मुहिम अब दिनोंदिन जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला की खबर की कटिंग के साथ दिया ज्ञापन
रविवार सुबह लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक रत्नेश बंसल ने जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल एवं विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को अमर उजाला की कटिंग के साथ वेंटिलेटर की मांग के लिए ज्ञापन दिया। वहीं गुर्जर समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में गुर्जर समाज के लोगों एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी शहरी विकास राज्यमंत्री इंद्रजीत सिंह के सामने वेंटिलेटर की मांग रखी।

बहुत जरूरी है वेंटिलेटर
लोगों का कहना है कि किसी भी अस्पताल में आपात स्थिति में मरीज को आक्सीजन देने के लिए वेंटिलेटर मशीन की आवश्यकता होती है। इसके लिए अलग से आईसीयू में एक मशीन के साथ एनेस्थेटिक डॉक्टर एवं अन्य विशेषज्ञ स्टॉफ की आवश्यकता होती है। वहीं  प्रदेश भर में एनेस्थेटिक न होने और अस्पतालों में वेंटिलेटर न होने से मरीजों की जान खतरे में रहती है।
विज्ञापन

--------------------------
वर्जन-
अमर उजाला की ओर से यह मुहिम चलाए जाने के बाद अनेक लोगों की ओर से मेरे सामने यह मुद्दा आया है। मैं भी चिकित्सा पेशे से जुड़ा हूं। इसीलिए मैं सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जिले को वेंटिलेटर दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा। सीएम के साथ तो आठ तारीख को ही मीटिंग है।
-डॉ बनवारी लाल, जन स्वास्थ्य राज्य मंत्री, ्हरियाणा सरकार
-------------------
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने यह मामला मेरे सामने रखा है। सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर अति आवश्यक है। इसलिए प्रदेश सरकार से मिलकर मेरी तरफ से जिले को वेंटिलेटर दिलाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

- राव इंद्रजीत सिंह, शहरी विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें