फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लैब टेक्नीशियनों की दो दिवसीय हड़ताल

Mon, 19 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जी माधवन की रिपोर्ट लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर जिले भर के सरकारी लैब टेक्नीशियनों की दो दिन की हड़ताल में अनुबंध पर लगे एलटी का समर्थन मिलने के कारण नागरिक अस्पताल सहित सभी सीचएसी एवं पीएचसी में सोमवार को इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी। जिले के लगभग 35 लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


हड़ताल का खामियाजा आपात स्थिति में ब्लड के जरूरतमंदों एवं बुखार से पीड़ित मरीजों पर पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू-मलेरिया एवं वायरल के करीब 300 मरीजों के ब्लड की जांच की जाती है। ऐसे में लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ब्लड बैंक रहेगा बंद
लैब टेक्नीशियन यूनियन रेवाड़ी के जिला महासचिव आनंद खोसया ने बताया कि सोमवार एवं मंगलावार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक जिले के सभी एलटी अस्पताल के गेट पर धरने पर बठैंगे। इस दौरान नागरिक अस्पताल में मलेरिया, सीबीसी एवं अन्य जांचें पूरी तरह से बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल से प्रतिदिन करीब 30 यूनिट ब्लड की दी जाती है। हड़ताल के कारण ब्लड बैंक पूरी तरह से बंद रहेगा। इसी के साथ जिले की सभी पांच सीएचसी एवं पीएचसी में भी पूरी तरह से हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन


यह है मांगे-
वेतन विसंगति के लिए बनाए गए जी माधवन आयोगी की सिफारिशें लागू करना, एलटी के लिए केंद्रीय केडर रिव्यू करना, केंद्रीय कर्मचारियों के आधार पर परमोशन नीति लागू करना एवं अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 25 हजार करना सहित अन्य मांगे शामिल हैं।
-------------
वर्जन
हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है
अनुबंध सहित जिले के सभी एलटी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते मजबूरन दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए भी हो सकती है। इस दौरान सभी इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी।
-राम निवास यादव, प्रेजिडेंट, एलटी यूनियन, रेवाड़ी।
--
सरकार माने हमारी मांगे
मलेरिया डिपार्टमेंट के एलटी भी हड़ताल में शमिल हैं। सरकार को चाहिए कि मरीजों को होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए हमारी मांगे माने।
-महेंद्र सिंह, सीएचसी मीरपुर
-------
एलटी की भूमिका महत्वपूर्ण
एलटी के हड़ताल पर जाने से निश्चित तौर पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपात में ब्लड जैसी जरूरतों के लिए एलटी का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बावजूद इसके हमारी ओर से किसी निजी एलटी को हायर कर आपात सेवाओं को सुचारू रखने की कोशिश की जाएगी।
-डॉ. सुदर्शन पंवार, एसएमओ नागरिक अस्पताल रेवाड़ी
-----------
आपात सेवाओं को सुचारू रखा जाएगा
जिले भर के लेब टेक्नीशियनों के हड़ताल पर जाने के चलते मरीजों के सामने दिक्कत आना स्वाभाविक है। लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के नागरिक अस्पताल के साथ सभी सीचएसी एवं पीएचसी में आपात सेवाओं को सुचारू रखा जाएगा।
विज्ञापन

-बीके राजौरा, सीएमओ रेवाड़ी।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें