फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव हांसाका में बागवानी जागरूकता कैंप लगाया

विज्ञापन
गांव हांसाका में आयोजित बागवानी जागरूकता कैंप में पहुंच​ किसान। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला उद्यान विभाग की ओर से मंगलवार को एसएमएस मुनीमपुर डॉ. हेमंत सैनी की अध्यक्षता में गांव हासांका में बागवानी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बागवानी अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं से अवगत करवाया गया व किसानों को योजनाओं के पंपलेट्स भी वितरित किए गए, ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर किसानों को सब्जी की पौध उत्पादन की तकनीकों और विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डॉ. हेमंत सैनी ने कहा कि बागवानी किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। किसान बागवानी को अपनाकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से अनेक स्कीम चलाई हुई हैं। योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है। सरकार की ओर से बागवानी स्कीमों के तहत 85 प्रतिशत तक अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे नई-नई फसलों की खेती करें, पैदावार में तकनीक का इस्तेमाल करके गुणवत्तापरक उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि किसान बागवानी और आधुनिक खेती का रुख कर रहे हैं, जिससे न केवल किसानों को लाभ मिल रहा है, बल्कि किसानों के साथ-साथ प्रकृति को भी फायदा हो रहा है।

इतने रुपये मिलती है प्रोत्साहन राशि

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव ने बागवानी विभाग की मुख्य योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से सब्जी उत्पादन पर 15000 रुपये प्रति एकड़, मल्चिंग 6400 रुपये प्रति एकड़, टनल 20000 से 25000 प्रति एकड़ (कवर्ड क्षेत्र के आधार पर), बांस स्टैकिंग पर 31250 रुपये प्रति एकड़, आयरन स्टैकिंग पर 70500 रुपये प्रति एकड़, अनुदान दिया जाता है। इसके अतिरिक्त किनू व अमरूद के नए बाग लगाने पर 50000 प्रति एकड़, बेर पर 32500 रुपए प्रति एकड़ (3 साल तक), खजूर पर 140000 रुपये प्रति एकड़, अनार पर 50000 रुपये प्रति एकड़, पैक हाउस पर 165000 रुपये प्रति इकाई, कम लागत प्याज भंडारण पर 87500 रुपये प्रति इकाई, मधुमक्खी पालन पर 85 प्रतिशत तक अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


डीएचओ ने बताया कि सरकार की अन्य योजना एससीएसपी के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के किसानों के लिए मशरूम उत्पादन पर 25500 रुपये प्रति 100 ट्रै, बांस स्टैकिंग पर 53125 रुपये प्रति एकड़, आयरन स्टैकिंग पर 119850 रुपए प्रति एकड़ अनुदान राशि दी जाती है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9812340039 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें