फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पॉश एरिया मॉडल टाउन में पुलिस ने एक कैफे पर छापा मारा। यहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा था जिसमें नौजवानों को नशा परोसा जा रहा था। मौके से गांजे से भरी हुई कई सिगरेट मिली। पुलिस ने कैफे संचालक और उसके पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन में गांधी चौक के निकट एएम-टू-पीएम के नाम से बेसमेंट के अंदर कैफे खुला हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कैफे की आड़ में यहां हुक्का बार चल रहा है, जिसमें नशीला पदार्थ छात्रों और नौजवानों को परोसा जाता है। पुलिस ने कैफे पर निगरानी की और सोमवार की रात यहां बोगस ग्राहक तैयार कर छापा मारा। इस दौरान यहां टेबल पर कई हुक्के रखे मिले और साथ में फ्लेवर्ड भी रखे हुए थे। एक टेबल पर तीन सिगरेट रखी हुई थी। साथ वाले कमरे में दो युवक बैठे मिले। एक भिवानी की महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी आशीष व दूसरा चरखी-दादरी के गांव बौंद नलां निवासी संदीप है। दोनों मिलकर ही यह कैफे चला रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ने ही मिलकर सिगरेट में तंबाकू के साथ गांजा भरा था। ये सिगरेट भी ग्राहकों को ही परोसी जानी थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें