फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होनी को मंजूर नहीं था घर पहुंचना

Wed, 13 Mar 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मसानी में रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को एसपी दीपक सहारन भी मौके पर जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

यूपी के जिला गाजियाबाद के अजनार एनक्लेव (चंदरनगर) निवासी दिवंगत शिखा गुप्ता के पति प्रमोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पत्नी सहेलियों के साथ 9 फरवरी को सभी लोग कार बुक करके खाटू श्याम के लिए निकले थे। सभी खुशी-खुशी खाटू श्याम जा रहे थे। शिखा के साथ 5 महिलाएं और थीं। सभी महिलाएं आसपास की रहने वाली थीं। खाटू श्याम जाने के लिए सभी महिलाएं काफी दिनों से योजना बना रही थीं। खाटू श्याम के दर्शन तो ठीक से हो गए थे, लेकिन रविवार को खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद सभी लोग लौट रहे थे। प्रमोद गुप्ता के मुताबिक लौटते वक्त पत्नी से बात हुई थी। बताया था कि वह घर आ रही है, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

प्रमोद गुप्ता ने बताया कि रात के सूचना मिली कि एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वह गाजियाबाद से रेवाड़ी के लिए रवाना हो गए। रेवाड़ी जाकर पता चला कि चार महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इसमें पत्नी भी शामिल थी। यकीन नहीं हो रहा था कि दुर्घटना हो जाएगी।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में मरने वाली चार महिलाएं गाजियाबाद के अजनार एनक्लेव में रहती थीं। एक महिला ग्रेटर नोएडा की थी। जो दो घायल हैं वो भी एनक्लेव की हैं।

ऐसे हुआ था हादसा

दर्शन करने के बाद रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे मसानी नहर के ऊपर गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। गाड़ी साइड में खड़ी करके ड्राइवर पहिया बदल रहा था। रात 11 बजे के बाद रेवाड़ी की तरफ से खरखड़ा जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी। इससे हादसा हो गया। कार ड्राइवर विजय परिवार में इकलौता कमाने वाला था।

वर्जन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एसयूवी गाड़ी की गति काफी तेज थी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।- नरेंद्र सागवान, उप पुलिस अधीक्षक, बावल (रेवाड़ी)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें