फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर 27 हजार की नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विजय नगर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय नगर निवासी हरकिशन ने बताया कि उसने शहर के अजय नगर में प्लाट लिया हुआ है। बुधवार को वह अपने मकान पर ताला लगाकर अजय नगर गया हुआ था। दोपहर बाद वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा मिला और अलमारी से 27 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें