फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर महिला के साथ मारपीट कर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
व्शहर के जैनपुरी में सोमवार देर शाम बदमाशों ने एक किरयाणा व्यापारी के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर महिला के साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पिस्तौल के बल पर महिला से तिजोरी की चाबी मांग रहे थे, नहीं देने पर पिटाई करते हुए घायल कर दिया। महिला चाबी देने के बहाने घर से बाहर आई गई और शोर मचाया। पड़ोसियों के पहुंचने से पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब आठ बजे जैनपुरी निवासी कैलाश चंद गोयल अपनी किरयाणा की दुकान पर थे, इसी दौरान तीन बदमाश पिस्तौल के साथ उसके घर पहुंचे। सामान लेेने के बहाने उसकी पत्नी से दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही तीनों बदमाश घर में घुस गए और फिर दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। उस समय घर पर केवल व्यापारी की पत्नी थी। बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान कर उसके गले, कान व हाथों से सोने के आभूषण लूट लिए। इसके बाद उन्होंने तिजोरी की चाबी मांगी। आनाकानी करने पर उन्होंने महिला की जमकर पिटाई की। महिला को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें