कोसली गांव में होलिका दहन के दौरान मोबाइल से तस्वीर लेते ग्रामीण। संवाद
रेवाड़ी। क्षेत्र के बावल व कोसली में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया गया। दोनों स्थानों पर श्रद्धालु निर्धारित स्थल पर एकत्र हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की।
बावल में महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, कोसली में भी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में भाग लेकर आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक मानते हुए लोगों ने समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। दोनों स्थानों पर आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।