फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होलिका दहन आज, कल मनेगा दुल्हेंडी

Sun, 24 Mar 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रंगों के पर्व होली की रंगत हर ओर नजर आ रही है। जिलेभर में 24 मार्च को कई स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। हर गली, हर मोहल्ले में होलिका दहन की तैयारी कर ली गई है। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाएं होलिका की पूजा अर्चना करेंगी। शाम को होलिका दहन किया जाएगा। बहुत से लोग गेहूं, जौ की बालियां अग्नि में चढ़ाकर फसल कटाई की तैयारियां भी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। होली के खास मौके पर जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हैं।
शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा उपरांत रात 11:13 बजे से 12:20 बजे तक शास्त्र सम्मत रहेगा। होली पूजन सुबह 7:55 बजे से 9:54 बजे के मध्य कर लें। अपना नाम और गोत्र लेकर होलिका पूजन करना चाहिए। बाद में प्रज्ज्वलित होलिका की तीन परिक्रमा करनी चाहिए। होलिका दहन के बाद सोमवार को दुल्हेंडी पर्व मनाया जाएगा। दुल्हेंडी के अवसर पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें गुलाल से होली खेली जाएगी। होली को लेकर इस बार विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें