रेवाड़ी। सामाजिक संगठन डीवाईओ, महिला सांस्कृतिक संगठन, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन सहित अन्य सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों ने शहर एवं विभिन्न गांवों में आजादी आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के 94वें बलिदान दिवस पर माल्यार्पण, गोष्ठी, एवं श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीरपुर में शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी के प्रधान प्रवीन यादव, शहीद मैमोरियल स्कूल तुर्कियावास में राजेश, तुलाराम विहार, सुनारिया निमोठ में सुमन, संतोष रामकुमार निमोठ के नेतृत्व में एवं अन्य साथियों की अगुवाई में करीब 50 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि 23 मार्च को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया जाए और इन इंकलाबी शहीदों को इतिहास में उचित स्थान दिया जाए।