रेवाड़ी। होली को देखते हुए रेलवे ने मंगलवार से विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन सभी ट्रेनों का ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर होगा जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल 3 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार रात 11:55 बजे गोमतीनगर से रवाना होगी। खातीपुरा-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल 4 से 25 मार्च तक चार ट्रिप प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। मदार-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल 1 से 31 मार्च तक 31 ट्रिप लगाएगी। रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल 31 ट्रिप संचालित होगी। साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 23 मार्च तक पांच ट्रिप प्रत्येक सोमवार शाम 6:45 बजे साबरमती से चलेगी और हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल 24 मार्च तक पांच ट्रिप प्रत्येक मंगलवार रात 9:45 बजे रवाना होगी।
इन ट्रेनों का किया गया विस्तार
मुम्बई सेंट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 3 से 27 मार्च तक आठ ट्रिप और भिवानी-मुम्बई सेंट्रल 4 से 28 मार्च तक आठ ट्रिप संचालित होगी। बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल 4 से 25 मार्च तक चार ट्रिप और भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 5 से 25 मार्च तक चार ट्रिप चलेगी। कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च तक पांच ट्रिप संचालित होगी। रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 30 मार्च को 10 ट्रिप और रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30 व 31 मार्च को 10 ट्रिप संचालित होगी। रेवाड़ी-रींगस और 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 31 मार्च को 10-10 ट्रिप लगाएंगी। जयपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल 31 मार्च तक 31 ट्रिप और भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल भी इसी अवधि में 31 ट्रिप संचालित होगी।
-