फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली भाईचारे को बढ़ावा देता है : प्रो. नरेश

Fri, 22 Mar 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणवी संस्कृति से संबंधित गीतों पर नृत्य करते विद्यार्थी। स्त्रोत : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय बावल स्थित कैंपस में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय, अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, अध्यापकों, विद्यार्थियों व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि के रूप में कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने भाग लिया। डॉ. यादव ने कहा कि होली प्रमुख त्योहार है। जो समाज में भेदभाव को भुलाकर प्रेम, सौहार्द व सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. नरेश कौशिक ने कहा कि होली भाईचारे को बढ़ावा देता है। डॉ. मुकेश (सह निदेशक छात्र कल्याण) ने कहा कि ऐसे पर्व हमारे सामाजिक ताने बाने को मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. बलबीर ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत बचाए रखने के लिए हमें त्योहार मनाने चाहिए। इस दौरान फूलों द्वारा होली खेली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें पंजाबी भांगड़ा, चुटकले व हरियाणवी संस्कृति से संबंधित गीतों पर सभी ने जमकर आनंद लिया। इस फूलों से महक भरी होली महोत्सव में पधारने पर डॉ. एनके यादव ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. संदीप यादव व डॉ. प्रशान्त चौहान, शिक्षक गण व गैर शिक्षक कर्मचारी तथा काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें