फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जाटूसाना में हॉकी नर्सरी का शुभारंभ, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

Sat, 04 Apr 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना में हॉकी नर्सरी के चयन प्रक्रिया का शुभारंभ करती सरपंच संजोगिता, डीपीई रजनी त
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना क्षेत्र में हॉकी नर्सरी आवंटित होने पर गांव व आसपास के क्षेत्रों में उत्साह है। जाटूसाना ग्राम पंचायत में हॉकी नर्सरी के चयन प्रक्रिया का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन सरपंच संजोगिता, डीपीई रजनी तथा डॉ. टीसी राव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

डॉ. टीसी राव ने हॉकी नर्सरी के शुभारंभ पर कहा कि पहल से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि रेजांगला स्पोर्ट्स स्टेडियम को एथलेटिक गतिविधियों के लिए भी विकसित किया जाएगा।
इसके लिए योग्य एथलेटिक कोच की नियुक्ति की जाएगी और इसका खर्च ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण संस्था द्वारा वहन किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि मनोज यादव ने स्टेडियम के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बताया गया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए आईटीबीपी के अधिकारियों से भी सहयोग लिया जाएगा ताकि क्षेत्र के युवा खेलों में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर शिव राम सेवा संस्थान के संरक्षक मनोज कुमार, हॉकी कोच एवं संस्थान अध्यक्ष कैप्टन राम किशन, रविंद्र आशावादी, बिजेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन हंसराज यादव, उद्योगपति राजपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें